back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NITI Aayog ने 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग की जारी, गया रहा दूसरे पायदान पर

केंद्र सरकार ने देशभर में 500 आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की है उसमें बिहार के 61 आकांक्षी प्रखंड भी हैं। अब केंद्र राज्य सरकार की मदद से विशेष प्रोग्राम चलायेगी।

पटना, एजेंसी। देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों की112 आकांक्षी जिलों की नवंबर 2022 के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग नीति आयोग ने जारी की है। रैंकिंग में टॉप 5 जिलों में बिहार का गया जिला भी शामिल है। गया को देश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर हरियाणा का मेवात, तीसरे स्थान पर असम का बरपेटा, चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ का नारायाणपुर और पांचवें स्थान पर झारखंड का रामगढ़ है।

शेखपुरा पहले और पूर्णिया तीसरे स्थान पर

वहीं देश में शिक्षा के क्षेत्र के भी टॉप-पांच जिलों की घोषणा आयोग की ओर से की गयी है। इसमें टॉप 5 जिलों में बिहार के दो जिलों को शामिल किया गया है। इनमें शेखपुरा पहले और पूर्णिया तीसरे स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर बरपेटा, चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश का बहराइच और पांचवें स्थान पर झारखंड का गिरिडीह रहा है।

देशभर में 500 आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की

केंद्र सरकार की ओर से आंकाक्षी जिलों को विकसित करने के लिए विशेष फंड दिया जाता है। केंद्र सरकार ने देशभर में 500 आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की है उसमें बिहार के 61 आकांक्षी प्रखंड भी हैं। अब केंद्र राज्य सरकार की मदद से विशेष प्रोग्राम चलायेगी। राज्य के 13 आकांक्षी जिलों के भी प्रखंडों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है। इन जिलों में भागलपुर और कैमूर जिलों के सर्वाधिक 5-5 कर 10 प्रखंड, बेगूसराय के 4, मुंगेर के 4, जमुई के 4, औरंगाबाद और गया के 4-4 प्रखंड हैं और साथ ही भोजपुर, कटिहार और बांका के तीन-तीन प्रखंड के नाम भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

गयाजी में अचानक मंच से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, घटना का वीडियो वायरल, लालू यादव पर तीखा प्रहार

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। चुनाव के मद्देनजर नेताओं के दौरे और चुनावी...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...