back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gautam Adani करेंगे गुजरात में 2 लाख करोड़ निवेश, 1 लाख से अधिक रोजगार देंगे

Gujarat Vibrant Summit: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani ) अगले पांच साल में गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपए निवेश करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani ) अगले पांच साल में गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपए निवेश करेंगे। यह रकम विकसित गुजरात तैयार करने में मददगार होगा। दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन पार्क कच्छ में तैयार करेंगे। प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार भी देंगे। उक्त बातें अडानी ने गुजरात वाइब्रेंट समिट में कही। बता दें पीएम मोदी ने आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन किया है। इसका आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ।

मोदी के नेतृत्व में पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने की राह पर देश

अदाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के भविष्य के बारे में सोचते ही नहीं हैं, बल्कि उसे आकार देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है। कहा, मोदी ने सफलतापूर्वक देश को प्रमुख शक्ति के रूप में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है। देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

50 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं :अडानी

अदाणी ने कहा, अदाणी ग्रुप आत्मनिर्भर भारत को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध है। आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रीन सप्लाई चेन का विस्तार कर रहे हैं। हमने पिछले शिखर सम्मेलन में 55 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी। अब तक 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर चुके हैं।

कच्छ को देंगे दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन पार्क

अडानी के मुताबिक उनकी कंपनी कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता वाले हरित ऊर्जा पार्क बना रही है। य अंतरिक्ष से भी दिखेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...