back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गढ़चिरौली : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर

नागपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि एक बड़े घटनाक्रम में गढ़चिरौली जिले के धनोरा के पास घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली मारे गए। गोयल ने आईएएनएस को बताया, क्षेत्र में कई सुरक्षा बलों द्वारा कई स्थानों पर मुठभेड़ में लगभग 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। क्रॉस फायरिंग में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं। उन्हें नागपुर ले जाया गया है और स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोयल ने कहा कि कोलगुट-दंडत के घने जंगल में शनिवार तड़के शुरू हुई मुठभेड़ शाम तक जारी रही, जिसमें कम से कम 26 नक्सली मारे गए, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। गढ़चिरौली जिला मुख्यालय को मिली शुरुआती खबरों के अनुसार, मुठभेड़ प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियान की सी-60 इकाई के कमांडो के साथ हुई। मारे गए चरमपंथियों के और शवों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...