back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गढ़चिरौली : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गये (लीड-1)

नागपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गढ़चिरौली जिले के धनोरा के पास घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही, जिसमें कोलगुट-दानत जंगलों में कम से कम 10 नक्सली मारे गए। गढ़चिरौली जिला मुख्यालय में प्राप्त प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार, मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियानों की सी-60 यूनिट के कमांडो के साथ हुई थी। सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ है और मारे गए चरमपंथियों के और शवों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया गया है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...