back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Updates: दिल्ली-NCR से पटना और यूपी तक…बारिश की आफत, मौसम ने फिर ली करवट, जानिए अगले 2 दिन का हाल

देश के कई राज्‍यों में हल्‍की और चमक-धमक के साथ बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली-NCR में सोमवार को भी बारिश हुई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-NCR में देर रात से जारी झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मंगलवार सुबह तक कई इलाकों में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी समेत कई हिस्सों में बदले मौसम ने तापमान में गिरावट लाई है। देश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल और बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है।

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए रहेंगे। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, आगरा, हाथरस और मथुरा में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और आजमगढ़ में भी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी

बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में लगातार बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों में पटना में 8 से 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

एमपी के इन जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों- जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल और इंदौर जैसे मध्य क्षेत्र अब तक बारिश से वंचित हैं और वहां मौसम शुष्क बना हुआ है।

इन राज्‍यों में अगले दो दिन के मौसम का हाल 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR में सुबह तक हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा, जबकि हवाएं 10 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मौसम साफ होने का अनुमान 

इस दौरान, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यूपी में अगले दो दिनों तक पूर्वी जिलों में बारिश जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी इलाकों में धूप निकल सकती है। बिहार में आज हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं बुधवार से कई जिलों में मौसम साफ होकर धूप खिलने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...