back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विधायक पेंशन के लिए किया अप्लाई, दोहरी पेंशन व्यवस्था बनी चर्चा का केंद्र

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विधायक कार्यकाल के लिए राजस्थान विधानसभा से पेंशन मांगी है। जिसमें नियमों के तहत उन्हें करीब ₹42,000 मासिक पेंशन मिलेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। न तो कोई सियासी बयान, न कोई गरजती हुई गवाही बल्कि अब चर्चा है उनकी 42 हजार रुपये की विधायक पेंशन की, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में राजस्थान विधानसभा में आवेदन दिया है।

विधायक थे कांग्रेस से, अब की पेंशन की मांग

जगदीप धनखड़ 1993 में अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। इस नाते उन्हें अब राजस्थान से पेंशन का हक बनता है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, उनका आवेदन मिल चुका है और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। नियमों के अनुसार, उन्हें हर महीने 42,000 की पेंशन मिलेगी।

 दोहरी पेंशन का कमाल

राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी-तिहरी पेंशन का कानून है। मतलब अगर कोई नेता विधायक भी रहा और सांसद भी, तो दोनों की पेंशन अलग-अलग मिलती है। और हां, उपराष्ट्रपति रहे तो अलग मान-सम्मान! अब सवाल ये है कि क्या इतने बड़े पद पर रह चुके व्यक्ति को इस मामूली रकम की जरूरत है, या फिर बात कुछ और है। 

उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा और फिर सन्नाटा

सबसे बड़ी बात जिसने सबको चौंकाया, वो था जगदीर धनखड़ का अचानक इस्तीफा। धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। वजह बताई स्वास्थ्य। लेकिन इस्तीफे के बाद जो हुआ, उसने राजनीति में हलचल मचा दी। एक संवैधानिक पद से हटना कोई मामूली बात नहीं होती, और जब उसके बाद नेता पूरी तरह सार्वजनिक जीवन से गायब हो जाएं, तो सवाल उठते ही हैं। लेकिन उसके बाद से न कोई प्रेस कांफ्रेंस, न कोई बयान, न ही कोई सार्वजनिक उपस्थिति।

 धनखड़ का सियासी सफर 

1993: कांग्रेस से विधायक बने (किशनगढ़, राजस्थान)

बाद में बीजेपी में शामिल हुए

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे

फिर 2022 में बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति

2025 में कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा

 विपक्ष का तीखा वार: जगदीप धनखड़ कहां हैं?

जगदीप धनखड़ की खामोशी पर विपक्ष सवाल उठा रहा है, राहुल गांधी ने संसद में तंज कसते हुए कहा, राज्यसभा में जिनकी आवाज गूंजती थी, वो अब पूरी तरह चुप हैं। आखिर कहां हैं हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति? तो वहीं कपिल सिब्बल ने तो और भी जोरदार चुटकी ली और कहा, अब तक ‘लापता लेडीज़’ के बारे में सुना था, अब ‘लापता वाइस प्रेसिडेंट’ भी जुड़ गया है।

 कहां हैं धनखड़ साहब?- कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने दावा किया कि,उन्होंने पहले दिन धनखड़ के निजी सचिव से संपर्क किया था, जवाब मिला वो आराम कर रहे हैं। उसके बाद से कोई खबर नहीं,न उनका बयान, न लोकेशन।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...