back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सोमवार को आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा सिख समुदाय से होगा, जिस पर पंजाब की जनता को गर्व होगा। केजरीवाल ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। आप की सरकार बनने पर हम बरगाड़ी कांड के सभी मास्टर माइंड को सजा दिलाएंगे और हम सब मिलकर पंजाब की दशा व दिशा बदलेंगे। आप संयोजक ने कहा कि आज पंजाब बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। पंजाब में सत्ताधारी पार्टी और उसके नेता कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए। आजादी के बाद 15 से 20 साल तक ठीक राजनीति चली और उसके बाद लुटेरों का राज हो गया। खासकर पंजाब में यह लूट अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। पंजाब के इतिहास में 9 अप्रैल का दिन एक काला दिवस के रूप में जाना जाता है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 की दुबई पार्टी में छाई ग्वालियर की तान्या मित्तल, फैंस बोलें – तान्या ही विनर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित बिग...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵