back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manmohan Singh Demise: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के घर लगा नेताओं का तांता, PM मोदी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

गुरुवार की देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार रात तकरीबन 8 बजे का समय था देश के 14वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे एम्स की तरफ से जारी उनके निधन की सूचना दी गई। जारी की गई प्रेस रिलीज़ में लिखा है, ‘हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 की उम्र में निधन हो गया है। उम्र से जुड़े मेडिकल कंडीशंस से वह जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को घर पर वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें रिससिएट करने की घर पर ही कोशिश शुरू कर दी गई थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

PM मोदी ने मनमोहन सिंह के घर जाकर श्रद्धांजलि दी

शुक्रवार की सुबह जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया तो उनके घर श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक हस्तियों का तांता लग गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके अलावा स्वास्थय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत गृह मंत्री अमित शाह भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उपराष्ट्रपति NDA के सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 27 और 28 दिसंबर को होने वाली अपनी प्रगति यात्रा स्थगित कर दी है। 

कांग्रेस ने अगले 7 दिन के कार्यक्रम रद्द किए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर आते ही कांग्रेस ने अगले 7 दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। कांग्रेस के बड़े बड़े नेता उनको श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की सम्मेलन में गए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इनके अलावा मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस मुख्यालय में झंडे को आधा झुका दिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...