नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(SP)के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने 10 सितंबर 2024 को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर दावा किया है कि वे( देवेंद्र फडणवीस) केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से उन्हें गिरफ्तार कराने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी एक पोस्ट के माध्यम से एक बड़ा दावा किया है कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर ही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने उनके खिलाफ एक चार साल पुराने मामले में FIR दर्ज की है।
मै अपनी गिरफ्तार का पूरी तरह से इंतजार कर रहा हूं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(SP)के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि उनपर यह आरोप लगाए जा रहे है कि जब वह महाराष्ट्र के गृह मंत्री थे तो उन्होंने जलगांव के एक पुलिस अधिकारी पर बीजेपी नेता गिरीश महाजन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दवाब डाला था। अनिल देशमुख ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुझ पर केंद्रीय जांच एजेंसी का छापा पड़वाने और गिरफ्तार करवाने की कोशिश कर रहे हैं। अनिल देशमुख ने आगे कहा कि मैं केंद्र सरकार और ईडी-CBI की सहायता से महाराष्ट्र की राजनीति को बहुत ही निचले स्तर पर लाने वाले देवेंद्र फडणवीस को कहना चाहता हूं कि मै अपनी गिरफ्तार का पूरी तरह से इंतजार कर रहा हूं।
यह मामला वर्ष 2020 में फडणवीस द्वारा सौंपी गई एक पेन ड्राइव से उजागर हुआ
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(SP)के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख, तत्कालीन विशेष लोक अभियोजक प्रवीण पंडित चव्हाण और दो पुलिस अधिकारी के खिलाफ वर्ष 2020 में महाराष्ट्र के बड़े बीजेपी नेताओं को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश को लेकर FIR दर्ज की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अपनी दो साल की शुरूआती जांच के बाद यह मामला दर्ज किया है।
बता दें कि यह मामला वर्ष 2020 में विपक्ष में रहे देवेंद्र फडणवीस द्वारा तत्कालीन महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई एक पेन ड्राइव के माध्यम से उजागर हुआ था। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(SP)के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने इन आरोपों को गलत बताया है।




