back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किडनी की समस्या से जूझ रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत गंभीर, कहा-मेरा सरकार से अनुरोध कि…

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस समय अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में बने है जिसमें उन्होनें बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक हाल ही में उनपर लगाए आरोपों को लेकर चर्चा में बने हुए है जिसपर अब उनके लेटेस्ट पोस्ट ने एक बार फिर उन्हें हाइलाइट किया है। अपने एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में सत्यपाल मलिक ने अपनी बीमारी और हालत के बारे में बताते हुए सरकार से एक अपील भी की है। जिसमें उन्होनें आरोप लगाया कि सरकार उन्हें फंसाने के बहाने ढूंढ़ रही है।

बता दें, लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे सत्यपाल मलिक करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती है, उन्होनें बताया, परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं। जब मैं गवर्नर के पद पर था । तो उस समय मुझे 300 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई परंतु मैं मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह अपने ईमान को हिलने नही दिया और ईमानदारी से काम करता रहा । अब वहीं सरकार उन्हें फंसाने के बहाने ढूंढ़ रही है। 

देखें उनका ट्वीट 


पूर्व राज्यपाल ने लिखा, मैंने बग़ैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया। फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनका साथ दिया। पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के मामले को पुर जोर तरीके से उठाया। लेकिन इन सब के बीच आज तक इस सरकार ने कोई जांच नहीं करवाई है। अब वही सरकार मुझे CBI का डर दिखाकर झूठे चार्जशीट में फंसाने बहाने ढूंढ रही, जिस मामले में वे फंसाना चाहते हैं उस टेंडर को मैंने खुद निरस्त किया था। जिसकी जानकारी मैंने पीएम मोदी को भी दी थी। लेकिन इसके बाद मेरा तबादला होने के बाद में किसी अन्य ने इसे साइन कर टेंडर पास कर दिया। मैं सरकार व सरकारी एजेंसियों को बताना चाहता हूं कि मैं किसान जाति से हूं। मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं। 

‘आपको छानबीन में मेरे पास मिला क्या?’


सरकार ने मुझे बदनाम करने में पूरी ताकत लगा दी, अंत में मेरा सरकार से सरकारी एजेंसियों से अनुरोध है कि मेरे प्यारे देश की जनता को सच्चाई जरूर बताना कि आपको छानबीन में मेरे पास क्यामिला ? कि 50 साल से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में बहुत बड़े-बड़े पदों पर देशसेवा करने का मौका मिलने के बाद भीर आज मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं । और कर्ज अलग है। अगर मेरे पास धन दौलत होता तो आज अपना इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में करवाता।

Advertisementspot_img

Also Read:

सत्यपाल मलिक को राजकीय सम्मान न देने पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा, केन्‍द्र पर लगाया अनदेखी का आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार 6 अगस्त को किया गया, लेकिन उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵