back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी बीजद में हुए शामिल

भुवनेश्वर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी शनिवार को नबरंगपुर जिले में एक विशेष कार्यक्रम में औपचारिक रूप से ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मांझी ने 22 अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मांझी के कई समर्थक और कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ बीजद में शामिल हो गए। बीजद के संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास ने मांझी का पार्टी में स्वागत किया। मांझी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र और अविभाजित कोरापुट क्षेत्र के विकास के लिए बीजद में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेडी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राज्य में हर चुनाव में उभर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजद ने उनसे वादा किया था कि जब वह कांग्रेस में थे तो उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं को देखेंगे। मांझी की खोज तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में आयोजित यूथ कांग्रेस टैलेंट सर्च फॉर यूथ में की थी, जहां वे राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहे थे। माझी ने अपना राजनीतिक जीवन नबरंगपुर से जिला परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शुरू किया, और फिर 2009 में नबरंगपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। हालांकि, वह पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इस सीट से हार गए थे। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵