back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Congress से पलायन: पूर्व विधायक रूपज्योति कुर्मी भाजपा में शामिल

धेमाजी (असम), 21 जून (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में एक और नाम जुड़ गया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य एवं जोरहाट जिला के मोरियानी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे रूपज्योति कुर्मी ने आखिरकार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को धेमाजी जिला के गेरुकामुख में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में कुर्मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुर्मी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता और विधायक पद से गत शनिवार को इस्तीफा देते हुए प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधानसभा में पार्टी के उपनेता रकीबुल हुसैन की जमकर आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा था। भाजपा में रूप ज्योति कुर्मी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि कुर्मी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री सरमा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुर्मी हमेशा से ही मोरियानी विधानसभा के विकास के लिए ईमानदारी से काम करते रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह अधिक प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू, चाय जनजाति कल्याण मंत्री संजय किसान, सांसद प्रदान बरूवा, विधायक और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ल बरूवा, विधायक नब कुमार दोलै और मानब डेका भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵