back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर पूर्व कांग्रेसी नेता ने कही बड़ी बात! बोले- उनका कद छोटा कर रहीं पार्टी

कांग्रेस ने केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। इस पर पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ी बात कहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में दो सीटों से जीत के बाद अब राहुल गांधी ने एक सीट छोड़ने का फैसला ले लिया है। कांग्रेस ने भारी मंथन के बाद कल इसका ऐलान भी कर दिया था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल इसका ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट छोड़ रहें है। और वो उत्तर प्रदेश के रायबरेली से संसद बने रहेंगे। इसके बाद उन्होंने बतया की राहुल के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां के उपचुनाव में कांग्रेस की अगली उम्मीदवार प्रियंका गांधी होंगी। 

कांग्रेस के फैसले से ये पूर्व नेता है नाखुश

कांग्रेस के इस फैसले के बाद जहां एक तरफ पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिख रहा हैं। तो वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस के एक पूर्व नेता इस फैसले खुश नहीं दिख रहें है। उसमें एक कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि पार्टी ने प्रियंका गांधी को केरल के वायनाड सीट से उपचुनाव का टिकट देकर उनका कद छोटा कर रहीं है। कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। लेकिन उनको उपचुनाव में टिकट देना पार्टी के लिए ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी वह एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं, मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।  

कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं- आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका को वायनाड से लड़वाकर एक बात साबित कर दी है कि कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है। अगर उन्हें हिंदुओं पर भरोसा होता, तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ाया जाता। आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला साबित करता है कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक “पारिवारिक व्यवसाय” है।

दो सीटों से जीते थे राहुल गांधी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। उनको दोनों सीटों पर जीत मिल गई। अब चुनाव आयोग के नियम के अनुसार राहुल गांधी को कोई भी एक सीट छोड़नी थी। ऐसे में उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी है और वायनाड को छोड़ दिया है। बता दें राहुल गांधी वायनाड सीट से पहली बार 2019 में चुनाव लड़े थे। तब उनको इस सीट से जीत मिली थी। उस समय राहुल गांधी अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां के उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को इस सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। 

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...