former-andhra-pradesh-chief-secretary-neelam-sahni-appointed-as-election-commissioner-of-the-state
former-andhra-pradesh-chief-secretary-neelam-sahni-appointed-as-election-commissioner-of-the-state

आंध्र प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीलम साहनी को राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

अमरावती, 26 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव नीलम साहनी को राज्य के नए चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। राजभवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। दरअसल वर्तमान राज्य चुनाव आयुक्त निममगड्डा रमेश कुमार का कार्यकाल इस माह की 31 तारीख को समाप्त होगा। राज्य सरकार ने राज्यपाल को एक फाइल भेजा है जिसमें नए एसईसी के चयन के लिए तीन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के नाम दिए हैं। इसके बाद राज्यपाल ने नीलम साहनी की नियुक्ति की मंजूरी दी। नीलम साहनी इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव (सीएस) के रूप में सेवा दे चुकी हैं। सीएस के रूप में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था। 1984 आईएएस बैच की नीलम साहनी आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के पूर्व एकाकृथ आंध्र प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in