back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(फॉलोअप) छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड: घायल पहलवान ने पुलिस को दिया बयान, सुशील ने की पिटाई

नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। छत्रसाल स्टेडियम पर हुई सागर नामक पहलवान की हत्या के मामले में ओलंपिक विजेता सुशील की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सुशील की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस को घायल हुए एक शख्स ने बयान दर्ज कराया है। अपने बयान में उसने कहा है कि सुशील ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की थी। पुलिस को आरोपित प्रिंस के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें पिटाई कर रहे आरोपितों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम पर पहलवानों के दो गुट में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में तीन पहलवान सागर, सोनू और अमित पिटाई से घायल हुए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सागर की मौत हो गई। मौके से पुलिस को कुछ गाड़ियां एवं एक दोनाली बंदूक भी मिली थी। इस घटना को लेकर मॉडल टाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का नाम सामने आया है और पुलिस सुशील की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हत्या के इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने घायल हुए सोनू महाल का बयान दर्ज कर लिया है। इस बयान में उसने पुलिस को बताया है कि उनकी पिटाई करने वालों में सुशील भी शामिल था। सोनू का यह बयान सुशील पहलवान की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उधर हत्या के इस मामले में सुशील की तलाश कर रही पुलिस बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में सुशील पहलवान से पूछताछ करनी जरूरी है और अगर उनकी भूमिका मिली तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। हत्या के इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस जगह पर यह मारपीट हुई वहां पर कैमरे नहीं लगे हुए थे, लेकिन स्टेडियम के सीसीटीवी फुटेज से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस मामले में गिरफ्तार प्रिंस से भी पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे विवाद मॉडल टाउन का एक फ्लैट है। यह फ्लैट सुशील पहलवान के परिवार के ही नाम बताया जा रहा है। जबकि घटना में मारा गया जूनियर नेशनल चैंपियन और उभरता हुआ पहलवान सागर (23) अपने दोस्तों के साथ इस फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट खाली करने व किराए को लेकर सागर और सुशील की कुछ अनबन होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कोई भी बयान देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि जबतक सुशील व उसके साथियों से पूछताछ नहीं हो जाती, तबतक घटना के कारण को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...