नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ के रिलीज से पहले ही दर्शकों को इसकें ट्रेलर ने काफी प्रभावित कर दिया है, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में ही दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया । जहां इस फिल्ममें अजय देवगन मुख्य भूमिका में है तो वही रितेश देशमुख विलेन का किरदार निभा रहे है। आइए जानते है इस मूवी से जुड़ा पहला रिव्यू जिसमें बताऐगें कैसी है इस फिल्म की कहानी ।
रेड 2 का पहला रिव्यू आया सामने
बता दे कि, रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है, जहां साल 2018 में बनी रेड ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिखा पाई थी वही अब इसके सीक्वल रिलीज से पहले ही इसके एडवांस बुकिंग ने फिलहाल धमाल मचा दिया है। इस बार फिल्म के मेकर्स को रेड 2 से काफी उम्मीद है, जिसमें कई दर्शकों द्वारा बताया जा रहा कि, ये फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल है। जिसमें अजय ने एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है। जो किसी से नहीं डरता और अपने डायॅलाग को बोलते हुए आंखों से इमोशंस दिखाता है। जो दर्शको को प्रभावित करनेवाला नजर आ रहा है। इस फिल्म में इन तीन एक्टर के अलावा और भी मंझे हुए कलाकार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएगें।
दादाभाई मनोहर और अमय का आमना-सामना
इस फिल्म में वाणी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया हैं, जो साल 2018 में राज कुमार गुप्ता की ब्लॉकबस्टर रही रेड का सीक्वल है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है भूखे राजनेताओं से लड़ते हुए अजय देवगन आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस लौट रहे है, जिसमें वे दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी का किरदार निभा रहे रितेश देशमुख दादाभाई मनोहर का सामना कर रहे हैं,इसमें एक्स पर फैंन्स द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार ये बहुत अच्छी फिल्म बताई गई है, जिसे मास्टरपीस बताया जा रहा है। फिलहाल तो रिलीज का इंतजार है जो सही मायने में बूम रैंक दिखाऐगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक अच्छा कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क रिर्पोट के अनुसार, फिल्म रेड 2 ने देशभर में करीब डेढ़ लाख टिकटें बेच दी है। जिससे पहले दिन में ही तकरीबन 4.3 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। इस डेटा में ब्लॉक सीटें अभी शामिल नहीं है।
आज 1 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगा
फिल्म ‘रेड 2’ को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक व अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। जिसे टी-सीरीज ने संपादित किया है। इस फिल्म को पहले साल 2024 में नवंबर महीने में ही रिलीज किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। जो अब यानी आज 1 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा टीजर रिलीज किए जाने के बाद ही दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने का इसका पहला रिव्यू सामने आया है।





