back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20 FMCBG की पहली बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के संदेश के साथ शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में 25 फरवरी तक चलने वाली एफएमसीबीजी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक

वित्त मंत्री सीतारमण ने शुक्रवार को जी-20 की पहली एफएमसीबीजी बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में जी-20 के सदस्य देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के करीब 500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

IMF की डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुई

बैठक में अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं। इसके साथ ही बैठक के पहले दिन आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ और स्पेन की वित्त मंत्री नादिया कैलविनो भी शामिल हुईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी-20 की वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स की बैठक में अच्छी बातचीत हुई।

स्थिरता, भरोसा और वृद्धि प्रदान

इससे पहले प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन संदेश में विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों, विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोदी ने वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की जी-20 बैठक को संबोधित करते हुए अपने वीडियो संदेश में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए स्थिरता, भरोसा और वृद्धि प्रदान करना समूह के लिए बहुत ज्यादा जरूरत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...