back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिसके लिए जीतू पटवारी ने मांगा न्याय,उसी ने दर्ज कराई FIR, जानें किस मामले में उल्टे फंसें MP कांग्रेस अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में FIR दर्ज की गई है। खास बात यह है कि एफआईआर उसी युवक ने दर्ज कराई है, जो दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिला था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जहां एक युवक ने आरोप लगाया कि पटवारी के कहने पर उसने सरपंच पति और बेटे पर मल खिलाने का झूठा आरोप लगाया था। जाने क्या है पूरा मामला? 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे है जहां अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें एक युवक को मानव मल खिलाए जाने का आरोप सामने आया था. यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पूरे प्रदेश तूल पकड़ लिया था। दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिले इस युवक ने गांव के सरपंच पति और बेटे पर मल खिलाने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद जीतू पटवारी ने वहीं से कलेक्टर को फोन लगाकर इस मामले में एक्शन लेने को कहा था। 

जीतू पटवारी पर लगाए ये आरोप

अब वही युवक अपनी बात से पलटी मार गया जहां उसने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के कहने पर ही सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने और मारपीट होने का आरोप लगाया था। और इस मामले में पुलिस का कहना है कि जीतू पटवारी ने पीड़ित युवक को बहला-फुसलाकर बयान बदलवाने की कोशिश की है। पटवारी द्वारा इस मामले को लेकर फेसबुक पर की गई पोस्ट के बाद मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ गया लिया गया है। 

क्या बोले जीतू पटवारी

अब वही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआइआर पर प्रतिक्रियां देते हुए कहा, जब भी जहा दलितों और किसान भाइयों पर अत्याचार होता है, वहां विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। और सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, जांच करनी चाहिए । ताकि उचित कारवाई हो सके। लेकिन सरकार इसके विपरीत करती है, जो उसे बिलकुल भी शोभा नही देता। वहीं जीतू पटवारी ने आगे कहा, मेरे खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए मैं उनको साधुवाद, धन्यवाद देता हूं। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं । मैं समझता हूं कि वे मुझे मेडल दे रहे हैं। मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सरकार को उन लोगों को न्याय देना चाहिए जो शोषित दुखी हैं और जिनके साथ अन्याय हुआ है. अगर वे मेरे खिलाफ FIR दर्ज करके और मुझे जेल भेजकर भी न्याय दे सकते हैं, तो मैं उनका स्वागत करता हूं। 

‘जीतू पटवारी के कहने पर ये सब किया’

बता दे, बुधवार को अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के मूड़रा बरवाह गांव का युवक जीतू पटवारी से मिला था। जिसके मिलने का वीडियो जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। युवक ने पटवारी से शिकायत की थी कि उसके भाई की मोटरसाइकिल सरपंच के पति, बेटे ने रख ली थी। जिसके मांगने पर विकास यादव और उसके पिता राजन यादव ने उसके साथ मारपीट की और उसे गंदगी खिलाई। और वहीं इसके बाद 26 जून को युवक ने कलेक्टर को दिए शपथ पत्र में स्वीकार कियाकि, मानव गंदगी (मल) खिलाने की घटना झूठी थी। कांग्रेस नेता उन्हें ओरछा ले गए आरोप लगाया गया कि वहां जीतू पटवारी ने उन्हें अमानवीय घटना का बयान देने को कहा। जिसके बदले में मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद का वादा किया गया। 

बोला- दबाव में झूठा बयान दिया

अब कलेक्टर को दिए शपथ पत्र के मुताबिक युवक ने दबाव में झूठा बयान दिया। जीतू पटवारी ने इसका वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। थाना प्रभारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कृत्य से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया.

एसपी बोले- युवक ने कलेक्टर से मिलकर शपथ पत्र दिया

एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि, कल शाम को युवक ने कलेक्टर से मिलकर एक पर्सनल एफिडेविट दिया जिसमें यह लिखा था कि कांग्रेस के कुछ नेता 25 तारीख को उन्हें ओरछा ले गए थे। वहां उनकी मुलाकात जीतू पटवारी से करवाई । जिसके बाद जीतू पटवारी उन्हें एक साइड में ले जाकर बोले कि, आप मल मिला देने की बात बता देना। इसके बदले में उन्हें प्रलोभन भी दिया गया। जिसके बाद फाइनली गजराज लोधी ने जीतू पटवारी के सामने माल खिलाने की बात बोली। और वही युवक ने बाद में कहा कि मल खिलाने की जो बात थी, वह गलत थी जीतू पटवारी के समझाने पर बोल दी थी। इस आशय का उन्होंने जो शपथ पत्र दिया था उसके आधार पर शुक्रवार को थाना मुंगावली में जीतू पटवारी व उनके जो साथी के खिलाफ बीएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

सच को दबा रही, पीड़ितों को डरा रही बीजेपी सरकार

इस घटना के सामने आने के बाद जीतू पटवारी ने इस मामले को राजनीति बताया है जहां उन्होनें इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है कांग्रेस की ओर से कहा गया कि ये एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। जिसका सत्ता के दुरुपयोग का जीवंत उदाहरण है। युवक के साथ हुई वीभत्स घटना को बीजेपी सरकार दबाने के प्रयास में उसपर दबाव डालकर बयान बदलवाया है। जिसपर अब कांग्रेस इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...