नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्योगपति और सांसद नवीन जिंदल की बेटी की शादी में इस बार एक अनोखा राजनीतिक और बॉलीवुड तड़का देखने को मिलेगा। जहां हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस शादी की संगीत रिहर्सल में हिस्सा लिया। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ डांस करते हुए नजर आईं।
कंगना रनौत, जिन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा है, इस समारोह की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में कंगना और अन्य सांसद संगीत परफॉर्मेंस की रिहर्सल करते दिखाई दिए। इस दौरान कई अन्य राजनीतिक हस्तियों की भी झलक देखने को मिली, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे राजनीति और बॉलीवुड का संगम बताया।
सांसद और बॉलीवुड का मिलाजुला तड़का
राजनीति और फिल्मों के इस संगम ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। जिसमें कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले सभी अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबंध रखती हैं और अक्सर राजनीतिक बहसों में सक्रिय रहती हैं। इसके बावजूद ये नेता इस शादी के समारोह में शामिल होकर एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस शादी में कई बड़े राजनेता और दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
नवीन जिंदल का राजनीतिक सफर
नवीन जिंदल केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं हैं, बल्कि राजनीति में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। वे जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं। वे साल 2004 में पहली बार कुरुक्षेत्र से कांग्रेस सांसद के रूप में चुने गए और 2009 में फिर इस पद पर बने रहे। लेकिन 2024 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा।
कंगना रनौत: बॉलीवुड से संसद तक
बता दे कि, कंगना रनौत बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी वह काफी सक्रिय रही हैं। मंडी से सांसद बनने के बाद कंगना ने फिल्मों में काम की गति सीमित कर दी है। उन्होंने हाल ही में इमरजेंसी फिल्म में अभिनय किया था। इस शादी में उनकी मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है। गौरतलब है कि, नवीन जिंदल की बेटी की शादी सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं बल्कि बॉलीवुड और राजनीति का मिलाजुला अनुभव बन गई है। संगीत समारोह और डांस रिहर्सल में कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले जैसे नामी हस्तियों की मौजूदगी ने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।
चूंकि कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले जैसी प्रमुख हस्तियां बुधवार को संगीत समारोह के लिए रिहर्सल कर रही थीं, इससे यह संकेत मिलता है कि शादी समारोह दिसंबर 2025 के अंत तक या जनवरी 2026 की शुरुआत में हो सकता है। बता दे कि, नवीन जिंदल और उनकी पत्नी शालू जिंदल के दो बच्चे है। जिसमें बेटी का नाम यशस्विनी जिंदल है और बेटे का नाम वेंकटेश जिंदल है। यह शादी यशस्विनी जिंदल की है जिसके संगीत समारोह की तैयारी चल रही है और जिसमें राजनीति और बॉलीवुड के दिग्गज शामिल होने की उम्मीद है। चूंकि यह एक निजी पारिवारिक समारोह है, शादी की विस्तृत जानकारी जैसे सटीक तारीख और स्थल सार्वजनिक नहीं की गई है।





