back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ में बबीता फोगाट के चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट

मेरठ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा में जनसंपर्क के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट व प्रत्याशी की पत्नी सिंपल सिंह पहुंची थीं। भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में जनसंपर्क खत्म होने वाला ही था, जब प्रत्याशी की पत्नि व बबीता फोगाट जनसंपर्क करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची। आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर वहां पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने को कहा गया तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस दौरान सतेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिलाएं भी घायल हो गईं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस ने सतेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया। वहीं बबीता फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल महिलाएं थी। आरोप लगाया कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की है। इस दौरान कुछ महिला भी मामूली रूप घायल हुई हैं। आरोपितों ने गाड़ी के ऊपर भी डंडे मारे हैं। एक डंडा मेरी गाड़ी पर भी मारा गया। मेरा ड्राइवर बच गया है। एसपी (पुलिस अधीक्षक) देहात मेरठ ने बताया कि, फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। कोई फुटेज भी सामने नहीं आई है। केवल एक आदमी के नाक पर खरोच आई है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। –आईएएनएस विमल कुमार/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...