back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: मां शेरावाली की भक्ति में लीन नजर आए फारूख अबदुल्ला, भजन गाकर सबको चौंकाया

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला कटरा में एक आश्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने मां शेरावाली का भजन गाकर सभी को चौंका दिया।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफेंस के सर्वेसर्वा फारूख अबदुल्ला कटरा में एक आश्रम में पहुंचे थे जहां भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। माहोल भक्तिमय था इसलिए फारूख अबदुल्ला भी इस भक्ति में ओत प्रोत नजर आए। वायरल वीडियो में फारूख अबदुल्ला “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया मैं आया शेरावालिए” भजन गाते हुए नजर आए। इस मौके पर उन्होंने कटरा में यात्रियों की सहूलियत के लिए बन रहे कटरा रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर भी अपनी बात रखी।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही मंच पर भजन गायक भजन गाने की शुरुआत करते हैं तो फारूख अबदुल्ला भक्ति में लीन नजर आते हैं। भजन गायक उनके पास पहुंचते हैं और माइक को उन्हें सौंप देते हैं। वह भी माइक पकड़कर उस भजन को गाने लगते हैं। 

कटरा रोपवे के विरोध में अपनी बात रखी


फारूख अबदुल्ला ने कटरा से मां वैष्णो के भवन तक बन रहे रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध किया। उन्होने कटरा के लोगो के समर्थन में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि “मंदिर का संचालन करने वालों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों के हितों को नुकसान पहुंचे या उनके लिए समस्या पैदा हो।” अपनी बात जारी रखते हुए अबदुल्ला ने कहा कि जो लोग या कामगार यहां पहाड़ियों पर रहते हैं वो अपनी आजीविका कमाने के लिए यहां आए हैं। जब धर्म को राजनीति का विषय बनाया जाता है तब ईश्वर की शक्ति प्रबल होती है और सबकुछ फीका होता जाता है।

हाल ही में NC ने विधानसभा चुनाव जीता


बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें फारूख अबदुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस से साथ चुनाव न सिर्फ लड़ा बल्कि सरकार भी बनाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP गठबंधन का दावा झूठा, कुरान की कसम के साथ CM उमर अब्दुल्ला ने किया खारिज, सियासी हलचल तेज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...