back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के करनाल में आज किसानों की महापंचायत, इंटरनेट सेवाएं बंद

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस) । कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन के बीच विभिन्न जगहों पर महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में किसानों ने आज हरियाणा के करनाल में महापंचायत का एलान किया है। वहीं किसानों के कार्यक्रम के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा , सुबह 10 बजे करनाल की अनाज मंडी में किसानों की पंचायत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। आज दिनभर की गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मोर्चे ने अफसोस प्रकट किया की हरियाणा सरकार ने शहीद सुशील काजल और अन्य घायल किसानों को मुआवजा देने की बजाय उन्हें अपराधी ठहराने की कोशिश की है। बयान के अनुसार, किसानों के सर फोड़ने का हुक्म देने वाले अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय सरकार ने उन्हें इनाम दिया है। इसलिए इसके विरोध में होने वाली पंचायत आयोजित की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों को आह्वान किया है कि वह सरकारी दमन का विरोध करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कल 10 बजे अनाज मंडी करनाल पहुंचे। दूसरी ओर किसानों की महापंचायत के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने करनाल समेत पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं, करनाल में इंटरनेट सेवाएं 6 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे से 7 सितंबर की रात 11.59 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि मोर्चे ने सभी किसानों से हर हालत में शांति बनाए रखने की अपील की है। मोर्चे ने कहा, किसान आंदोलन से बौखलाई हरियाणा सरकार के पास अब एक ही हथकंडा बचा है कि वह किसी तरह किसान आंदोलन में हिंसा करवा कर उसे बदनाम करें। इसलिए किसानों को विशेष रूप से सजग रहना होगा कि वह सरकार और उसके एजेंटों को ऐसी कोई हरकत करने का कोई मौका ना दें, किसी तरह की हिंसा की गुंजाइश न होने दें। –आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...