back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मनाया काला दिवस

चंडीगढ़, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर काला दिवस (ब्लैक डे) के रूप में मनाया। अधिकांश स्थानों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में किसानों ने विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने घरों के ऊपर काले झंडे लगाए और केंद्र सरकार के नेताओं के पुतले जलाए। हरियाणा के भिवानी में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के मद्देनजर कानून एवं अन्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल देखा गया। हालांकि गनीमत है कि राज्यों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। पंजाब के बठिंडा जिले में अपने पैतृक गांव बादल में अपने आवास पर काला झंडा फहराने वाले शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा, किसान आंदोलन के आज छह महीने पूरे होने पर, मैं फिर केंद्र से किसानों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने और काले कानूनों को निरस्त करने का आग्रह करता हूं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵