back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान नेताओं ने फिर से आंदोलन करने का किया ऐलान, इस दिन करेंगे दिल्ली कूच

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार को जल्द ही मांग पूरी न करने पर आंदोलन करने की धमकी दी है। दोनों बड़े किसान नेताओं ने 6 दिसंबर 2024 को दिल्ली कूच करने की बात कही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पिछले 9 महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन बैठे किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली में कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने 18 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस करके जानकारी दी कि वे 6 दिसंबर 2024 को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे 26 नवंबर 2024 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि 26 नवंबर 2024 से वे केंद्र सरकार को 10 दिन का समय देंगे। अगर इसके बाद भी किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो, वे 6 दिसंबर 2024 को दिल्ली कूच करेंगे।

“केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया है”

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में किसान आंदोलन को समाप्त करते समय हमारी मांगों को लिखित रूप से स्वीकार कर लिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आवश्यक डीएपी उपलब्ध कराने में भी असफल हो रही है।

“इस बार किसान पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे”

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद शंभू बार्डर नहीं खोला गया है। किसान 9 महीने से चुप बैठे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने कोई हल नहीं निकाला है। दोनों बड़े किसान नेताओं ने कहा कि 6 दिसंबर 2024 को किसान शंभू बॉर्डर से एकजुट होकर दिल्ली की तरफ पैदल ही जाएंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि इस बार किसान पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस बार किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे। हमने पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान संगठनों को दिल्ली पैदल कूच करने की जानकारी दे दी है। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र सरकार से दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जगह की मांग भी की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की तैयारी, मोदी सरकार जल्द बनाएगी नए नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...