external-affairs-minister-s-jaishankar-inaugurated-39brics-202139-website
external-affairs-minister-s-jaishankar-inaugurated-39brics-202139-website

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया ‘ब्रिक्स-2021’ वेबसाइट का शुभांरभ

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ‘ब्रिक्स-2021’ वेबसाइट का शुभांरभ किया, जिसमें इस संगठन से संबंधित सूचनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। ब्रिक्स संगठन में भारत के अलावा रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। भारत ने वर्ष 2021 में इस संगठन की अध्यक्षता संभाली है। इस वर्ष संगठन ने 15 वर्ष पूरे किए हैं। ब्रिक्स वेबसाइट की शुरुआत शुक्रवार को राजधानी के सुषमा स्वराज भवन में कार्यरत ब्रिक्स सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ब्रिक्स देशों ने अपने संबंधों में निरंतरता लाने और मजबूती प्रदान करने एवं मतैक्य आधारित सहयोग को बढ़ाने का निश्चय किया है। ब्रिक्स देशों की प्राथमिकता अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार, आंतकवाद विरोधी सहयोग और टिकाऊ विकास के लक्ष्यों को डिजिटल माध्यम एवं प्रौद्योगिकी से हासिल करना शामिल है। ब्रिक्स वेबसाइट में संगठन की गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज और वेब सामग्री सहित विभिन्न जानकारी उपलब्ध होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुफल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in