back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

मुंबई, 13 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली का समावेश है। इन दोनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के अनुसार पुलिस को मोरचुल में जंगल में 25 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस की स्पेशल यूनिट सी-60 कमांडों की टीम और अन्य सुरक्षाकर्मी इलाके की बुधवार रात से ही गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब छह बजे धानोरा तहसील के ग्राम मोरचुल के जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान नक्सली घने जंगल की ओर भाग गए। क्षेत्र की तलाशी के दौरान घटनास्थल पर दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल से नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री भी बरामद किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵