back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; स्कूल कराए गए खाली, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

स्कूल खाली कराए गए, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को खाली करा दिया। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को मेल भेजकर छुट्टी की सूचना दी गई है। स्कूल बसों को वापस भेजा जा रहा है और बच्चों को तय ड्रॉप पॉइंट पर उतारा जा रहा है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे तय स्थान पर पहुंचकर बच्चों को लें और बस स्टाफ के संपर्क में रहें।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट

नोएडा और अहमदाबाद के स्कूलों को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि धमकी वाला ईमेल किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाया जा रहा है। साइबर टीम मेल के सोर्स और आईपी एड्रेस की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन जारी है। धमकी की खबर फैलते ही स्कूलों के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावकों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस ने अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी नोएडा, दिल्ली समेत कई राज्यों के स्कूलों को ईमेल के जरिए ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुई थीं। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। झंडेवाला स्थित...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...