back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक विधान परिषद की 7 सीटों के लिए चुनाव 3 जून को

बेंगलुरु, 10 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य की विधान परिषद की सात सीटों के लिए मतदान 3 जून को होगा। इस संबंध में 17 मई को एक अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई तय की गई है। बीजेपी एमएलसी लक्ष्मण संगप्पा सावदी और लहर सिंह, कांग्रेस एमएलसी रामप्पा तिम्मापुर, वीना अचैया और अल्लम वीरभद्रप्पा, जद (एस) एमएलसी एच.एम. रमेश गौड़ा और के.वी. नारायणस्वामी 14 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। 27 मई नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। विधायिका में विधायकों की संख्या को देखते हुए, विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा परिषद में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगी। पार्टी को चार, कांग्रेस को दो और जद (एस) को एक सीट मिलने की उम्मीद है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵