back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र हाईकोर्ट के आदेश पर कोंडापल्ली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव

विजयवाड़ा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कोंडापल्ली नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुआ। राज्य चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी की। हालांकि, अदालत के आदेश के अनुसार, परिणाम घोषित नहीं किया गया है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वार्ड सदस्य विजयवाड़ा के सांसद केसिनेनी नानी के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे, जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के वार्ड सदस्यों का नेतृत्व विधायक वसंत कृष्ण प्रसाद ने किया। सोमवार और मंगलवार को मतदान नहीं हो सका। विपक्षी तेदेपा के वार्ड सदस्यों और केसिनेनी नानी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर सहायक चुनाव अधिकारी को बिना किसी देरी के चुनाव कराने का निर्देश देने की मांग की थी। अदालत ने पाया कि सांसद केसिनेनी नानी को पदेन सदस्य के रूप में चुनाव में मतदान करने की अनुमति देने के उसके आदेश को लागू नहीं करने पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। न्यायमूर्ति डी. रमेश ने विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त (प्रभारी) जी. पाला राजू और सहायक चुनाव अधिकारी शिवनारायण रेड्डी को तलब किया था। जब रेड्डी ने कहा कि चुनाव कराने के लिए स्थिति उपयुक्त नहीं है, तो न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि उन्होंने पुलिस की मदद क्यों नहीं मांगी। बुधवार को चुनाव कराने का निर्देश जारी करने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 25 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। चुनाव आयोग को अगले आदेश तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं करने का निर्देश दिया गया। पिछले हफ्ते हुए नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और तेदेपा ने 14-14 वार्डो में जीत हासिल की थी। हालांकि, निर्दलीय वार्ड सदस्य के. श्रीलक्ष्मी के पार्टी में शामिल होने से तेदेपा की ताकत बढ़कर 15 हो गई। नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। विधायक कृष्ण प्रसाद के पदेन सदस्य के रूप में अपना वोट डालने के योग्य होने के कारण वाईएसआरसीपी सदस्यों की संख्या 15 हो गई थी। हालांकि, वाईएसआरसीपी सदस्यों ने सोमवार को चुनाव इस आधार पर रोक दिया कि विजयवाड़ा के सांसद मतदान में भाग नहीं ले सकते। उच्च न्यायालय ने नानी को अपना वोट डालने की अनुमति दी, लेकिन उनके वोट की वैधता पर फैसला बाद में सुनाया जाएगा। हाल ही में 13 शहरी स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनावों में वाईएसआरसीपी ने स्पष्ट बहुमत के साथ 11 में जीत हासिल की थी। तेदेपा ने प्रकाशम जिले में दारसी नगरपालिका जीती, जबकि कोंडापल्ली में परिणाम बराबरी पर रहा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

योगी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग बनेगा, हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी। सरकार ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...