back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उकसाने वाले भाषण पर ममता पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग : धर्मेन्द्र प्रधान

केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव अधिकारी से मिला कोलकाता, 31 मार्च (हि. स.)।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से ममता बनर्जी पर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की और चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नंदीग्राम से तृणमूल की उम्मीदवार ममता बनर्जी के भाषण पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ममता लोगों को उकसा रही हैं, इससे हिंसा का बढ़ावा मिल सकता है। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र प्रधान के साथ भाजपा नेता शिशिर बाजौरिया भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने नंदीग्राम से जुड़ी फेरी सेवा को बंद करने, नंदीग्राम के अन्य इलाकों में धारा 144 लगाने और कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले चरण का चुनाव अच्छा से हुआ है। दूसरा चरण भी अच्छे से हो, इसके लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जो बाहरी हैं, उन्हें बिल्कुल जेल में डाल दीजिए, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का डराना, धमकाना और गलत भाषा का प्रयोग करना चिंताजनक है। वह चुनाव हराने के भय से इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही हैं। उनके बयान से सामाजिक तनाव पैदा हो रहा है। पीटो और मारो जैसी भाषा का इस्तेमाल बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों के इस तरह का बयान देने से समाज में तनाव फैलता है। चुनाव आयोग उनकी भाषा पर लगाम लगाने की कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल करने पर ममता के खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵