back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना संक्रमित

विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमण अब जानवरों तक पहुंच गया है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सारे शेरों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 शेरों के गले व नाक से जांच के लिए 24 अप्रैल को सैंपल लिए गए थे। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार सभी शेरों का इलाज किया जा रहा है और सभी को निगरानी में रखा गया है। इसके साथ पार्क के अन्य जानवरों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जानवरों की देखरेख करने वालों को भी जरूरी सतर्कता बरतने बरतने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण जानवरों तक पहुंचने के मद्देनजर केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सभी चिड़ियाघरों और वन्य अभ्यारण्यों को परामर्श जारी कर दिया है। अभ्यारण्यों को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए नए दिशा-निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अधिकारी व विशेषज्ञ मानते हैं कि जानवरों का भी संक्रमित होना बताता है कि कोरोना वायरस जानवरों से मानव तक नहीं पहुंचा है। पहले यह कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस जूनोटिक बीमारी यानि जानवरों से मानव में संक्रमण कर पहुंचा है। दुनियाभर में इसको लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के लंबे वीकेंड पर भीड़ से दूर, इन 6 डेस्टिनेशन पर लें घूमने का मजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप गणतंत्र दिवस के आने वाले लंबे वीकेंड में जल्दी और बिना किसी तनाव के कहीं घूमने का मन बना...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...