back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश भर में ईद की धूम, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। देशभर में सोमवार को ईद का चांद दिखने के बाद मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पवित्र महीने में 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मना रहे है। इस खास मौके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समेत राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने बधाई दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट पर लिखा, ईद मुबारक! यह पावन पर्व प्रेम की भावना का संचार करे और हम सभी को भाईचारे और सद्भाव के बंधन में बांधे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बधाई देते हुए लिखा, ईद-उल-फितर की मुबारकबाद। इस मौके पर सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से आह्वान है कि वे प्रदेश की खुशहाली, सौहार्द, सद्भावना एवं अमन चैन की दुआ करें। हम सभी भाईचारे की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए तथा सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करते हुए एक-दूसरे की मदद करें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से लोगों को बधाई दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कई जगह आज ईद मनाई जा रही है, भारत में कल मनाई जाएगी। सभी को ईद मुबारक। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, कल पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आप सभी को ईद मुबारक। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद मुबारक लिखते हुए ट्वीट किया, सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना। प्रार्थना करें कि हमारे एकता और सद्भाव के बंधन और मजबूत हों। अल्लाह सबका भला करे। इसके साथ ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने ईद मुबारक कहते हुए उर्दू में ट्वीट किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, तमाम अहल-ए-वतन को ईद की ढेरों मुबारकबाद। इस पर्व की खूबसूरती देखिए- सबसे गले मिलने में कोई तफरीक नहीं, बंधुत्व का सबक, कौमी एकता का पैगाम। मेरी खुदा से दुआ है कि ये रिवायत और भी मजबूत हो, हमेशा कायम रहे। गौरतलब है कि देशभर में ईद-उल-फित्र यानी ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय में यह पर्व बेहद ही खास है और इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की गई। –आईएएनएस पीटीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...