back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा- मदरसों में बच्चों को नहीं मिल रही समकालीन शिक्षा

बेंगलुरु, 21 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने सोमवार को कहा कि मदरसों में बच्चों को समकालीन (जो आज के समय में प्रासंगिक हो) शिक्षा नहीं दी जा रही है। मंत्री नागेश ने कहा, अगर मदरसे मांग करते हैं तो हम वहां औपचारिक शिक्षा देने के लिए तैयार हैं। हम सभी को एक समान शिक्षा देने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला चर्चा के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मदरसों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से धन आवंटित किया जाता है। हालांकि, बच्चों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, मदरसों में औपचारिक शिक्षा दी जाती है, हम पेशेवर शिक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम मदरसों में उचित शिक्षा प्रणाली लाने का प्रयास करेंगे। मंत्री नागेश ने पहले कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को उचित शिक्षा से दूर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें आधुनिक समकालीन शिक्षा से दूर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था शुरू में कुछ मदरसों में अपनाई जाएगी। मंत्री ने आगे कहा, हम इस बारे में सोचेंगे कि अल्पसंख्यक छात्रों को भी समकालीन शिक्षा मिलनी चाहिए। उनमें से कई अपने बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा में शामिल कर रहे हैं। अपने बच्चों को मदरसों में भर्ती कराने वाले माता-पिता की संख्या कम हो रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके लिए आज के समय में बने रहना बहुत जरूरी है। उनके 99 फीसदी बच्चे मुख्यधारा के स्कूलों में शामिल हो रहे हैं और उन 1 फीसदी छात्रों को भी मुख्यधारा की शिक्षा में लाने का प्रयास किया जाएगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵