back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक परीक्षा रद्द नहीं करने के दिये संकेत

गुवाहाटी, 17 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के घातक संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई के 10वीं की परीक्षा पहले ही रद्द कर दी गयी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सेबा) इस बात पर विचार कर रहा है कि इस साल की हाईस्कूल शिक्षा या मैट्रिक परीक्षा को रद्द किया जाए या नहीं। इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने मैट्रिक की परीक्षा रद्द नहीं करने के संकेत दिए हैं। इस मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य बोर्ड व सीबीएसई में अंतर है। सीबीएसई में बच्चों का आंकलन होता रहता है, जबकि राज्य बोर्ड में यह व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हम आज छात्रों को मैट्रिक की परीक्षा में पास कर देंगे तो आगे हम यह नहीं तय नहीं कर पाएंगे कि कौन किस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेगा। अन्य एक समस्या यह है कि हम यहां ऑनलाइन परीक्षा नहीं ले पाएंगे क्योंकि गांव में कई छात्रों के पास ऑनलाइन की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा के लिए असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्वयं तैयारी कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि भारत सरकार ने सभी को पास करने का जो फैसला लिया है, वह यहां संभव नहीं है। इसलिए मैट्रिक की परीक्षा आज या कल करानी होगी। इसीलिए हम देखना चाहते हैं कि मैट्रिक टेस्ट से एक हफ्ते पहले बिहू से लेकर एक हफ्ते तक कोरोना की स्थिति कैसी रहती है। क्योंकि मैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले छात्र स्कूल नहीं जा रहे हैं। वे अब घर पर हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि दो मई से पहले इस पर फैसला लिया जाएगा। इसलिए नई सरकार के गठन के बाद ही मैट्रिक-हायर सेकेंडरी फाइनल की परीक्षा को लेकर निर्णय होगा। साथ ही कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान हम ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि हम जो भी फैसला लेंगे, उसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। इसलिए हम 02 मई से पहले फैसला नहीं करना चाहते। चूंकि मैट्रिक की परीक्षा 11 मई से आरंभ होगी। इसलिए 3 या 4 मई को फैसला लेने पर भी निर्णय को क्रियान्वित किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...