नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। ED ने दोनों की यूपी-हरियाणा की प्रॉपर्टी अटैच कर दी है। एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया अलग अलग केस में ईडी की रडार पर थे। ईडी ने हाल ही में उनके बयान दर्ज किए थे।
एल्विश यादव पर ये है आरोप
एल्विश यादव पर आरोप था कि उन्होनें अपनी पार्टी में सांपों के जहर की खरीद फरोख्त समेत नशे के लिए जहर उपलब्ध कराया था। मामला दर्ज होने के बाद गहन पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।
राहुल फाजिलपुरिया के पास से मिला था सांपों का जहर
इसी मामले में राहुल फाजिलपुरिया को भी रडार पर लिया गया था। उन्हें बीते साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया था। मामले की छानबीन के दौरान उनके पास से 5 कोबरा समेत 9 सांप मिले थे। न सिर्फ इतना बल्कि 20 मिलीलीटर सांप के जहर की बरामदगी भी हुई थी। पुलिस ने मामले में एल्विश यादव की भूमिका होने के इंनकार नहीं किया है।
केंद्रीय एजेंसी ने UP के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा एल्विश और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज FIR और चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद मई में मामला दर्ज किया था और PMLA के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के चर्चित गायक राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव में आपसी संबंध हैं, उनसे भी ED ने इस मामले में पूछताछ की थी





