नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार रात 9:54 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 रही। भूकंप की तीव्रता कम थी, इसलिए किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इससे पहले दिन में, असम के तेजपुर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप




