‘पहले बाहुबली बन रहे थे, अब लगा रहे सुरक्षा की गुहार…’, बृजभूषण ने तंज कसते हुए पप्पू यादव को दी बड़ी नसीहत

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के सांसद पप्पू यादव पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए पप्पू यादव को बड़ी नसीहत दे डाली है।

1
BrijBhushan Sharan Singh and pappu Yadav
BrijBhushan Sharan Singh and pappu Yadav

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के सांसद पप्पू यादव पर बड़ा तंज कसा है। बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली बनते हैं और अब अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वह ऐसा बयान ही क्यों देते हैं जिसके कारण सुरक्षा मांगनी पड़ जाए।   

बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव पर कसा तंज

पप्पू यादव ने बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो वह 24 घंटे में इस दो टके के अपराधी के पूरे गिरोह को खत्म कर देंगे। वहीं अब पप्पू यादव के उस बयान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली है। जिसके बाद पप्पू यादव ने सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब इसको लेकर ही WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव पर ये तंज कस दिया है।

समाज में नफरत फैलाने वालों पर नकेल लगाना जरूरी”

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास पर समर्थकों से मुलाकात के दौरान यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार के एक बड़े नेता हैं जो हर विषय पर अपनी बात रखते हैं। लेकिन अब वह अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह का कहना था कि पप्पू यादव को ऐसा बयान ही नहीं देना चाहिए था, जिसकी वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा की मांग करनी पड़े। इसके बाद बृजभूषण शरण ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आजकल जिसको देखो वह ही टिप्पणी करने लगता है। यहां तक कि इनाम घोषित का दे रहा है। फिर बाद में सुरक्षा की मांग करने लगता है।