back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के द्वारका में दो स्कूल और एक कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता-पुलिस मौजूद

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। द्वारका के दो स्कूल और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। द्वारका के दो स्कूल और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी स्कूलों और कॉलेज को तुरंत खाली करा दिया। इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका भी शामिल है।

ईमेल से मिली धमकी

जानकारी के अनुसार स्कूल और कॉलेज प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर इसकी जानकारी दी गई। तलाशी अभियान में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। 16 जुलाई को भी मिली थी धमकी यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की घटना हुई हो। 16 जुलाई को पांच स्कूलों और कॉलेजों को भी इसी तरह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास के स्कूल शामिल थे। उस समय भी पुलिस ने सभी जगह तलाशी ली थी लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

छात्रों और अभिभावकों में दहशत

लगातार धमकी भरे ईमेल से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में डर का माहौल है। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित नजर आए। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और धमकी देने वालों की तलाश जारी है। बता दें की इससे पहले देश के आर्थिक केंद्र बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया कि बीएसई टावर में चार आईईडी बम प्लांट किए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे फटेंगे। इसके बाद बीएसई परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बम स्क्वॉड की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। फिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को मिली धमकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को ईमेल के जरिए स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...