नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक लगभग एक किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर उमड़ी भारी भीड़ ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक छोटे बच्चे ने प्रधानमंत्री को सल्यूट किया, और पीएम मोदी ने भी उसी आत्मीयता से बच्चे को जवाबी सलामी दी। यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोड शो के मार्ग पर पारंपरिक नृत्य मंडलियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ हुईं और जगह-जगह मंच सजाए गए थे। “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और जीएसटी सुधारों के लिए आभार व्यक्त करने वाले पोस्टर भी दिखाई दिए। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने गुजरात के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान शनिवार को भावनगर की सड़कों पर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रोड शो के दौरान जब एक नन्हा बालक प्रधानमंत्री को सैल्यूट करता है, तो देश के सर्वोच्च नेता भी उसे नजरअंदाज नहीं कर पाते। पीएम मोदी ठिठकते हैं, मुस्कराते हैं और उस बालक को पूरे सम्मान के साथ सैल्यूट करके आगे बढ़ते हैं। यह क्षण वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए यादगार बन गया। बच्चे की आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि उसे देश के प्रधानमंत्री से मिला यह सम्मान उम्र भर याद रहेगा।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
भावनगर एयरपोर्ट से शुरू हुआ यह भव्य रोड शो गांधी मैदान तक एक किलोमीटर लंबे रास्ते में जनसैलाब में तब्दील हो गया। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। रास्ते में पारंपरिक नृत्य मंडलियों की प्रस्तुतियां भी चल रही थीं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद देते बैनर भी दिखाई दिए।
मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर फिर दोहराया संकल्प
भावनगर की धरती से पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए आत्मनिर्भर भारत के विजन को और बल दिया। उन्होंने कहा,भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है विदेशी निर्भरता। चाहे चिप हो या शिप, अब हमें सब कुछ भारत में ही बनाना होगा। देश की हर समस्या का समाधान है आत्मनिर्भरता। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, लाइसेंस राज ने देश की प्रतिभाओं के पंख कतर दिए थे। अब भारत अपने दम पर उड़ान भर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पीएम मोदी और बच्चे के इस सैल्यूट वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग इसे “New India” की तस्वीर बता रहे हैंजहां एक बच्चा देश के प्रधानमंत्री को सैल्यूट करता है और प्रधानमंत्री बदले में उसे सैल्यूट करके यह संदेश देते हैं कि सम्मान दोतरफा होता है। भावनगर की इस यात्रा ने न सिर्फ विकास की नई सौगात दी, बल्कि उस मासूम सैल्यूट ने पूरे देश को भावुक कर दिया। पीएम मोदी का यह छोटा सा मानवीय भाव शायद उस बच्चे के लिए पूरी उम्र की प्रेरणा बन जाएगा।





