back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ हो सकती है बारिश

श्रीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, वहीं मौसम विभाग (एमईटी) विभाग ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, आज, कश्मीर के कई स्थानों और जम्मू के छिटपुट स्थानों विशेषकर पहाड़ी इलाकों में बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 21-24 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश/ गरज के साथ छींटा छाटी की संभावना है। उपरोक्त अवधि के दौरान, विशेष रूप से जम्मू के मैदानी इलाकों में गर्म मौसम से अस्थायी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 13.2, पहलगाम में 8 और गुलमर्ग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान 5.1, लेह में 5.6 और कारगिल में 7.6 रहा। न्यूनतम तापमान जम्मू में 28.6, कटरा में 25.2, बटोटे में 15.4, बनिहाल में 11.6 और भद्रवाह में 12.7 रहा। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵