back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत, सीएमएचओ ने अस्पतालों को किया अलर्ट

दुर्ग, 13 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से एक युवक की मौत हो गई है। ब्लैक फंगस का मामला सामने आने के बाद इस पहली मौत की खबर ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता अब और बढ़ा दी है। मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। बीएसपी प्रबंधन के अनुसार दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर एक सी मार्केट निवासी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत श्रीनिवास राव (35) कोरोना से स्वस्थ हो चुका था, अचानक फिर स्वास्थ्य खराब होने पर उसे पुनः रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में उसे भर्ती कराया गया था परंतु छह मई को रामकृष्ण केयर अस्पताल से उसे भिलाई के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर नौ भिलाई रेफर कर दिया था । विगत छह दिनों से युवक का इलाज सेक्टर नौ अस्पताल में चल रहा था, जहां 11 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्ग जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि युवक डायबिटीज से ग्रसित था। कोमोर्बीडीटी वाले मरीजों को इससे ज्यादा खतरा है। उन्होंने निर्देशित किया है कि साफ सफाई का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाए क्योंकि यह वायरस आंखों से ही प्रवेश कर रहा है । साथ ही ऐसे किसी भी मरीज की जानकारी लगने पर जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए ताकि समय रहते हुए उसका समुचित इलाज किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵