back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘DU के कॉलेज का नाम मनमोहन सिंह के नाम पर हो’ कांग्रेस के बाद NSUI ने PM मोदी को पत्र लिखकर की मांग

आज 3 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज की आधारशिला रखी जिसका नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। इसी के विरोध में NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीर सावरकर के नाम पर देश में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। NSUI ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने DU के कॉलेज का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। आज 3 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज की आधारशिला रखी जिसका नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। इसके विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पत्र लिखकर कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर नहीं बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। 

“भारत को आगे बढ़ाने वाले साबित हुए हैं”

NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी मांग की है कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम डॉ.मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए। साथ ही मनमोहन सिंह की जीवन यात्रा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके साथ ही इस पत्र में डॉक्टर मनमोहन सिंह के अन्य कार्यों पर भी फोकस किया गया है जो कि भारत को आगे बढ़ाने वाले साबित हुए हैं। 

“AIIMS जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई”

इस पत्र में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अहम योगदान पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा “देशवासियों को ऐतिहासिक केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009, शिक्षा का अधिकार अधिनियम दिया। उन्होंने देश में IIM, IIT और AIIMS जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵