dr-antara-banerjee-honored-with-39serb-women39s-excellence-award39
dr-antara-banerjee-honored-with-39serb-women39s-excellence-award39

डॉक्टर अंतरा बैनर्जी ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार’ से हुई सम्मानित

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। डॉक्टर अंतरा बैनर्जी को विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर बनर्जी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ के स्ट्रक्चरल बायोलॉजी डिवीजन की वैज्ञानिक हैं। उन्हें यह पुरस्कार प्रजनन संबंधी तकनीक में उपयोगी एंडोक्रिनोलॉजी को समझने के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि बनर्जी का यह अध्ययन, प्रजनन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फॉलिकल-स्टिमुलेटिंग हार्मोन (एफएसएच) और उसके रिसेप्टर (एफएसएचआर) व महिलाओं में ओवा या अंडाणु का विकास कर प्रजनन कार्य में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले प्रोटीन से संबंधित है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाली युवा महिला वैज्ञानिकों की अतुलनीय अनुसंधान उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है और पुरस्कृत किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in