नई दिल्ली, रफ्तार। सोने-चांदी के दामों पर आज दबाव दिख रहा है। सुबह भारतीय वायदा बाजार में दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगर, MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) को देखें तो सोना 106 रुपए गिरकर 71685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कल शाम यह 71791 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी 100 रुपए गिरकर 88888 रुपए प्रति किलो पर खुली। सोमवार की शाम यह 88999 रुपए पर बंद हुई थी।
इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती कायम
इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती के बाद भी वायदा बाजार में गिरावट आई है। सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोना आधा प्रतिशत की बढ़त के साथ 2345 डॉलर पर पहुंचा था। चांदी 30 डॉलर पर पहुंची थी। डॉलर में गिरावट के बावजूद सोने में तेजी थी। अमेरिकी में इस हफ्ते महंगाई के आंकड़े जारी होने का इंतजार है। उससे सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरों पर थोड़ी और स्पष्टता आने का अनुमान है। इसके पहले यूएस स्पॉट गोल्ड 0.54 प्रतिशत ऊपर जाकर 2332 डॉलर प्रति औंस पर था। यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.6 प्रतिशत ऊपर 2344 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा था।
सर्राफा बाजार में टूटे दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में कल सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई थी। सोना 120 रुपए गिरकर 72480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया था। चांदी भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपए गिरकर 91900 रुपए प्रति किलोग्राम रही। बीते कारोबारी सत्र में यह 92300 रुपए प्रति किलो पर बंद हो गई थी।
ब्याज दरों में कटौती पर फिर से विचार को मजबूर हुआ
एक्सपर्ट का कहना है कि शुक्रवार को जारी अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस पीएमआई आंकड़ों के उम्मीद से ज्यादा मजबूत होने के बाद सोमवार को सोने की कीमतें गिरीं। उससे व्यापारियों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर फिर से विचार करने को मजबूर होना पड़ा।
डॉलर में नरमी, सोने में थी तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती के बाद भी वायदा बाजार में गिरावट आई है। सोमवार को सोना आधा प्रतिशत चढ़कर 2345 डॉलर पर पहुंचा था। चांदी करीब 30 डॉलर पर पहुंची थी। डॉलर में नरमी के बाद सोने में तेजी दर्ज की गई थी।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





