back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक गोलीबारी मामले में डॉन बन्नानजे राजा, 3 अन्य को आजीवन कारावास

बेलागवी (कर्नाटक), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (केकोका) की एक विशेष अदालत ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर और अंडरवल्र्ड डॉन बन्नानजे राजा और तीन अन्य आरोपियों को भाजपा नेता और उद्योगपति आर.एन. नायक की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले विशेष अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। बन्नंजे राजा के साथ, अदालत ने उत्तर प्रदेश से मामले के मुख्य आरोपी जगदीश पटेल, बेंगलुरु के अभि भंडारगर और उडुपी के गणेश भजनत्री को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बन्नंजे राजा इस मामले में नौवा आरोपी है। वह बेंगलुरु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है। विशेष अदालत के न्यायाधीश सी.एम. जोशी ने आदेश सुनाया था। अदालत ने मामले में छठे आरोपी रबदीन पिचाई, 11वें आरोपी बेंगलुरू निवासी मोहम्मद शबंदरी और उत्तर कन्नड़ के 16वें आरोपी आनंद रमेश नायक को बरी कर दिया। यह गोलीबारी 21 दिसंबर 2013 को उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में हुई थी। पुलिस विभाग ने आरोपी के खिलाफ कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (केकोका) के तहत मामला दर्ज किया था और राज्य में इस अधिनियम के तहत यह पहला मामला दर्ज किया गया था। विशेष लोक अभियोजक एस.बी. पुराणिक मठ और अतिरिक्त लोक अभियोजक शिवप्रसाद अल्वा ने आरोपियों के खिलाफ दलील दी। शिवप्रसाद अल्वा ने कहा था कि कोर्ट ने फैसले के जरिए समाज को अच्छा संदेश दिया है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵