back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डोजा कैट टॉन्सिल सर्जरी के बाद वापिंग छोड़ देंगी

लॉस एंजेलिस, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर डोजा कैट ने वापिंग छोड़ दिया है, क्योंकि टॉन्सिल की सर्जरी के कारण वह दर्द से घंटों रो रही थीं। फीमेलफस्र्ट-डॉट-को-डॉट-यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय पॉप स्टार ने गुरुवार को अस्पताल में अपने बाएं टॉन्सिल से एक फोड़ा निकालने के लिए सर्जरी करवाई, लेकिन उसके बाद वह घंटों तक रोईं और अगले दिन इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग छोड़ने की कसम खाई। उन्होंने एक ट्वीट में, मैं रोई, क्योंकि बहुत दर्द हुआ, लेकिन अब ठीक हूं। मैं थोड़े दिन के लिए ई-सिगरेट छोड़ रही हूं और उम्मीद है कि उसके बाद मैं इससे दूर रहने की कोशिश करूंगी। मैं मरने से बहुत डरती हूं। किस मी मोर हिटमेकर ने पहले बताया था कि वह एंटीबायोटिक्स का कोर्स कर रही थीं, लेकिन उन्हें अल्कोहल के साथ मिला दिया, जिससे उनके गले के पिछले हिस्से में टॉन्सिल बड़ा होने लगा था। ग्रैमी पुरस्कार विजेता स्टार, जिनका असली नाम अमला दलमिनी है, तनाव होने पर पहले सिगरेट पीती थीं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि साइकेडेलिक दवा लेने के बाद सिगरेट का उपयोग करना असहनीय हो गया। उन्होंने कहा, एसिड मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था, लेकिन मुझे लगा कि थोड़ी देर बाद मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मेरी पिछली यात्रा एक बुरी यात्रा थी, लेकिन इसने मुझे अपनी बहुत सारी आदतें छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मैं बहुत आदी इंसान हूं। मैं बहुत सिगरेट पी रही थी। लेकिन मैंने जो एसिड लिया, उसकी वजह से मैंने धूम्रपान छोड़ दिया। मैं तब से एक सिगरेट नहीं पी पाई। एक सिगरेट पीना असहनीय है। यह बहुत दिलचस्प है कि यह कैसे काम करता है। –आईएएनएस पीजेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...