नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । नारियल भारत में हर जगह उपलब्ध हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं। नारियल पानी न केवल स्वाद में मीठा होता है, बल्कि यह कई फायदे भी देता है। नारियल पानी में पाए जाने वाले कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। इतना ही नहीं, नारियल पानी में 94 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। नारियल पानी को कम कैलोरी और कम वसा वाले सम्पूर्ण भोजन के रूप में खाया जाता है। यदि कोई बीमार हो तो लोग उसे देखने के लिए नारियल पानी लेकर आते हैं। लेकिन, क्या नारियल पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइये जानते हैं विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं..
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में नारियल पानी पीना फायदेमंद तो है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। हालांकि नारियल पानी सुरक्षित है, पोषक तत्वों से भरपूर है और शरीर को हाइड्रेट रखने का एक बेहतरीन तरीका माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। किसी भी पदार्थ का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। आइये जानें क्या हैं वे समस्याएं…
1. रक्तचाप बढ़ाता है
जो लोग उच्च रक्तचाप के लिए चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवा लेते हैं, उन्हें नारियल पानी पीने से नुकसान हो सकता है। यद्यपि नारियल पानी पीने से उच्च रक्तचाप के रोगियों को लाभ हो सकता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें और केवल उतनी ही मात्रा में नारियल पानी पिएं जितनी वह सुझाए।
2. दस्त की समस्या
यदि शरीर में नारियल पानी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है, तो पेट की समस्याओं से पीड़ित लोगों को दस्त की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में नारियल पानी का सेवन कम मात्रा में करना बेहतर होता है।
3. पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है
नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ सकता है।
4. गुर्दे की समस्याएं
नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी पर असर डाल सकती है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो नारियल पानी का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
5. दस्त की समस्या
नारियल पानी का अधिक सेवन करने से दस्त हो सकता है। इसमें उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, जो दस्त का कारण बनता है।
6. वजन बढ़ना
नारियल पानी में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।





