नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल मुंबई के मलाड में रहने वाले एक डॉक्टर ने ऑनलाइन कोन आइसक्रीम मंगवाई। जानकारी के अनुसार इस डॉक्टर का नाम ओरलेम ब्रैंडन सेराओ है। इन्होने यह कोन आइसक्रीम युम्मो आइसक्रीम से मंगवाई थी। जब उन्होंने इस कोन आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो कुछ समय बाद उन्हें अजीब सा महसूस होने लगा।
डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ अपने जीवन में इस बुरे अनुभव को शायद ही कभी भूल पाएंगे
जब उन्होंने आइसक्रीम को ध्यान से देखा तो उसमे इंसान की कटी हुई उंगली थी। जिसको देखते ही डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ काफी हैरान हो गए। डॉक्टर ने तुरंत इसकी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया में इस कोन आइसक्रीम की फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमे इंसानी उंगली को देखा जा सकता है। डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ अपने जीवन में इस बुरे अनुभव को शायद ही कभी भूल पाएंगे।
पहले तो उन्होंने सोचा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा होगा
डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने पहले इसे अखरोट समझा, किस्मत अच्छी रही कि उन्होंने इसे निगला नहीं। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने तीन आइसक्रीम आर्डर की थी। जिसमे से एक यम्मो ब्रांड की बटरस्कॉच आइसक्रीम थी, जिसका आधा हिस्सा उन्होंने खा लिया था। जब वह इस आइसक्रीम का बाकि का हिस्सा खाने लगे तो उन्हें मुंह में कुछ ठोस जैसा महसूस हुआ। पहले तो उन्होंने सोचा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा होगा। लेकिन उन्होंने इस टुकड़े को जांचने के लिए इसको मुंह से थूक दिया, जब उन्होंने उसे देखा तो वह सदमे में आ गए।
डॉक्टर ने तुरंत इसकी मलाड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
उन्होंने बताया कि वह एक डॉक्टर हैं इसलिए उन्हें पता है कि मानव शरीर के अंग कैसे दिखते हैं। उनका कहना है कि इसको जांचने के बाद से वह सदमे में हैं। डॉक्टर ने तुरंत इस उंगली को एक आइस पैक में रख दिया, जिससे वह इसको पुलिस को दिखा सके। डॉक्टर ने तुरंत इसकी मलाड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मलाड पुलिस ने यम्मो ब्रांड के खिलाफ खाद्य पदार्थों में मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का केस दर्ज कर लिया है। मलाड पुलिस ने उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





