नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में कोविड-19 के मामले फिर से से बढ़ रहे हैं। जिसमें एक्टिव मामले तीन हजार पार कर गए हैं। हर रोज मरीजों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। जिसमें हल्के लक्षण नजर आने पर आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप सुरक्षित रहेंगे।वहीं शुक्रवार और शनिवार को कोरोना वायरस से 4 मौतें भी हुईं हैं। आइए जानते है इससे बचाव के उपाय के बारे में ।
अपने अदरुनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते है
बीते दिनों यानी कि शुक्रवार और शनिवार को कोरोना वायरस से 4 मौतें भी हुईं हैं।पिछले हफ्ते की तुलना में कोरोना वायरस के केस में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। कोविड से बचने का एकमात्र जरिया है कि आप सावधानी बरतें। इनके हल्के लक्षण भी नजर आएं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।आज हम कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे जिसे अपना कर आप अपने अदरुनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते है।
कोविड-19 के लक्षण इस प्रकार
ठंड लगना,हल्का बुखार
बलगम वाली या सूखी खांसी
गले में खराश, कुछ फंसा सा महसूस होना
थकान
सिर दर्द,नाक बहना
नाक का बंद होना,सांस लेने में परेशानी
कैसे करें बचाव?
अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस हो रहा है तो गुनगुने पानी से गरारा करें, दिन में दो से तीन बार गरारा करने से इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इस पानी में चुटकी भर नमक मिला लें।
खांसी और जुकाम से राहत दिलाने तुलसी और अदरक की चाय पीएं, ये आपके शरीर को अंदर से गर्म करेगा।
अगर आपको कोई भी लक्षण महसूस हो तो सुबह और शाम गिलोय का काढ़ा पीएं इससे ये बुखार और बदन दर्द से भी राहत दिलाएगा।
किसी भी बीमारी से बचने के लिए पानी को खूब पीए पानी की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए। अगर आप कोविड 19 से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो आप इसके लिए गुनगुना पानी, नारियल का पानी, हर्बल ड्रिंक जैसी चीजों को पीना शुरू कर दें।
सीने में भारीपन महसूस होने पर या खांसी की समस्या हो तो अजवाइन की चाय फायदेमंद हो सकती है, ये कफ को बाहर ननिकालता है। इसे दिन में दो बार पी सकते हैं।





