back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन के प्रधानमंत्री और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के बीच कृषि निर्यात पर चर्चा

कीव, 10 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमगल और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने सोमवार को यूक्रेन के कृषि निर्यात से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में वार्ता के दौरान, शम्हाल ने कहा कि काला सागर के माध्यम माल की ढुलाई 24 फरवरी से निलंबित है। शिमगल ने कहा कि वर्तमान में, यूक्रेन के बंदरगाहों पर लगभग 70 जहाज रूके हुए हैं, जिसमें से 10 तो ओडेसा बंदरगाह पर हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश जहाज थोक वाहक और मिश्रित मालवाहक जहाज हैं। लगभग 90 मिलियन टन कृषि उत्पाद जो यूक्रेन ने अफ्रीका, एशिया और यूरोप के देशों को आपूर्ति करने की योजना बनाई है, अवरुद्ध कर दिए गए हैं। शिमगल ने चेतावनी दी कि यूक्रेन के बंदरगाहों की नाकाबंदी के कारण वैश्विक खाद्य संकट शुरू हो सकता है, और मिशेल से इसे रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया। मिशेल ने जोर देकर कहा कि ओडेसा बंदरगाह दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और यूरोपीय संघ दुनिया में खाद्य संकट की समस्या को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...